भाजपा में जे वी एम के विलय का हुआ निर्णय, बाबू लाल ने कहा- 17 को होगी घर वापसी

AJ डेस्क: अलग राज्य झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी का 14 वर्षो का वनवास समाप्त हो चुका है। मतभेदों के चलते 2006 में भाजपा से अलग हुए बाबूलाल मरांडी इसी महीने के 17 तारीख को पुनः घर वापसी करने जा रहे है। मंगलवार को झारखण्ड विकास मोर्चा (झाविमो) कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का भाजपा में विलय का प्रस्ताव पारित हो गया है। झाविमो कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विलय का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति मिल गई।

 

 

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, ’17 फरवरी को रांची के जगन्नाथपुर स्थित प्रभात तारा मैदान में झाविमो का भाजपा में विलय किया जाएगा।’

 

 

 

 

बाबूलाल ने कहा, ‘उस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।’ बाबूलाल ने कहा कि झाविमो का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा। विलय के बाद झाविमो के निचले स्तर के कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। बाबूलाल से जब यह सवाल किया गया कि भाजपा में वह किस पद पर काम करेंगे तो बाबूलाल ने कहा, “भाजपा झाडू लगाने का भी काम देगी तो करेंगे।”

 

 

बता दें कि मंगलवार को रांची में आयोजित झाविमो कार्यकारिणी की बैठक में झाविमो के सभी जिलाध्‍यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्‍य मौजूद रहे। बैठक में बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से विलय पर चर्चा की। इसके बाद विलय का प्रस्‍ताव रखा।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »