दिल्ली का परिणाम देश की राजनीति को नई दिशा दिखा रहा- केजरीवाल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस जीत से देश में एक नई तरह की राजनीतिक की शुरुआत हुई है और उनके ऊपर पहले से ज्यादा काम करने की जिम्मेदारी आ गई है। केजरीवाल ने अपनी इस जीत के लिए हनुमान जी का भी शुक्रिया अदा किया।

 

 

केजरीवाल ने कहा, ‘आप ने गजब कर दिया, आई लव यू। मैं सभी दिल्लीवासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आप लोगों ने तीसरी बार आप पर भरोसा किया। यह मेरी जीत नहीं है बल्कि दिल्लीवासियों की जीत है। यह दिल्ली के हर परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा मानकर हमें जबर्दस्त समर्थन किया।’

 

 

उन्होंने कहा, ‘यह उस परिवार की जीत है जिसे 24 घंटे बिजली और अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। यह उस परिवार की जीत है जिनका अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है। दिल्ली के लोगों ने आज देश में एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है और यह काम की राजनीति है। दिल्ली के लोगों ने संदेश दिया है कि वे वोट उसी को देंगे जो उनके लिए काम करेगा।’ केजरीवाल ने कहा, ‘काम करने की राजनीति हमारे देश को 21वीं सदी में ले जा सकती है। ये केवल दिल्ली के लोगों की जीत नहीं बल्कि भारत माता की जीत है। आज मंगलवार है। हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’

 

देखें वीडियो-

 

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों को नतीजे गुरुवार को आए। इस चुनाव में आप को 63 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी को सात सीटों पर जीत मिलनी तय है। इस चुनाव में कांग्रेस को पिछली बार की तरह एक भी सीट नहीं मिली। इस बार आप को चार सीटों का नुकसान और भाजपा को चार सीटों का फायदा हुआ है। आप को इस बार 53.3 प्रतिशत, भाजपा को 40.3 और कांग्रेस को 4.2 प्रतिशत वोट मिले हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »