सौतन का विरोध करने पर दारोगा जी ने पत्नी की कर दी जमकर धुनाई, देखें वीडियो

AJ डेस्क: मध्य प्रदेश से हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो धार जिले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है।  महिला की पिटाई करने वाला ये शख्स पुलिस में है। गंधवानी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, क्योंकि उसने (पत्नी) दूसरी महिला के साथ उनके अवैध संबंध का विरोध किया था।

 

 

वीडियो वायरल होने के बाद अब इसकी जांच की जा रही है। नरेंद्र को डिस्ट्रिक्ट लाइन्स में भेज दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को सार्वजनिक रूप से घसीटा जाता है और जमीन पर गिरा दिया जाता है। उसके बालों को खींचा जाता है।

 

 

सूर्यवंशी की पत्नी और बेटा इंदौर में रहते हैं। उनकी पत्नी को जानकारी मिली कि एक लड़की पिछले दो-तीन दिनों से थाना प्रभारी के सरकारी आवास पर रह रही है। वहां पहुंचने पर सूर्यवंशी की पत्नी और उसके बेटे ने पाया कि सरकारी आवास का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद, उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे से भीड़ एकत्र हो गई। बाहर निकलकर सूर्यवंशी अपनी पत्नी के साथ उलझ जाते हैं और उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। मनावर SDOP ने मीडिया को बताया कि नरेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने दूसरी लड़की से शादी की है और वो उसके साथ रह रही थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »