दिल्ली: पति पत्नी और तीन बच्चों का शव बरामद, मृतक बिहार के सुपौल के

AJ डेस्क: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों का शव बरामद हुआ। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को फोन आया कि एक घर से काफी तेज बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर गई तो नजारा दिल दहला देने वाला था। घर में पांच लोगों के शव मौजूद थे जो करीब 6-7 महीने से दिनों से इस घर में थे। मृतकों के नाम शंभू, सुनीता, शिवम, सचिन और कोमल है। बताया जा रहा है कि ये परिवार काफी समय से इस मकान में रह रहा था।

 

 

पुलिस के मुताबिक मृतक बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक घर का मुखिया शंभू ई-रिक्शा चलाता था। उनका ये कहना है कि शंभू पहले जूस का ठेला भी लगाता था। उन्होंने बताया कि शंभू के तीन बच्चे थे जिनमें एक बेटी और दो बेटे थे। बेटी 12 साल की थी जबकि बेटों की उम्र 14 और 18 साल की थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और ना ही मौके से पुलिस को कोई नोट बरामद हुआ है।

 

 

 

 

एक साथ पांच लोगों के शव मिलने की घटना से पूरा इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग अपने-अपने तरीके से घटना को परिभाषित कर रहे हैं। कुछ लोगों इस घटना को बुराड़ी की घटना से जोड़कर देख रहे हैं जहां एक ही परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद कई दिनों तक इलाके में भय और खौफ का माहौल था। कुछ लोग इस घटना को भी भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे है। बहरहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »