दिल्ली से बिहार जा रही बस और ट्रक में भिड़ंत, 14 की मौत, मची चीत्कार

AJ डेस्क: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। बुधवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद में ये निजी बस एक ट्रक से टकरा जाती है, जिसके बाद ये हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

 

 

बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा माइलस्टोन नंबर 71 के पास हुआ। बुधवार रात को 10:30 बजे के करीब ये हादसा हुआ। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि बस में कम से कम 40-45 यात्री थे। डॉ. विश्व दीपक, चिकित्सा अधिकारी ने बताया, ‘कम से कम 31 घायल रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 13 को मृत लाया गया।’

 

 

 

 

स्लीपर बस दिल्ली से मोतिहारी (बिहार) जा रही थी। डबल डेकर बस ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश जारी किए हैं।

 

 

मृतकों की पहचान मुकेश कुमार, विनोद कुमार, कलामुद्दीन, भगवान चौधरी, हरिंद्र पासवान, भूरा (ट्रक ड्राइवर), चंदन महतो, नागेश्वर शाह, गुलशन कुमार, अनिल शाह, राकेश कुमार चंदन के रूप में की गई है। मृतकों में से दो की पहचान होना बाकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »