निशिकांत ने चेताया- प्रदीप कांग्रेस में गए तो सरकार गिरा दूंगा, देखें वीडियो
AJ डेस्क: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, प्रदीप यादव की अगर कांग्रेस में एंट्री हुई, तो कांग्रेस के 10 विधायक मेरे संपर्क में है। मैं उसी क्षण झारखण्ड में हेमंत सरकार गिरा दूंगा।’ सांसद गुरुवार को गोड्डा प्रखंड कार्यालय में आयोजित रोजगार में भाग लेने पहुंचे थे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा और संघ के बिना प्रदीप यादव का अस्तित्व ही क्या है। जब वह भाजपा के न हुए तो वो किसी और के क्या होंगे। उन्होंने अपनी ही पार्टी के महिला प्रवक्ता का यौन शोषण किया। बाबूलाल जी को भाजपा से निकलवाने वाले भी यही थे। अब यह कांग्रेस में जा रहे है। अब यदि सोनिया जी और राहुल जी को यौन शोषण करने वाले लोग ही चाहिए तो कोई भला क्या कर सकता है।’
इसके साथ ही उन्होंने बड़े ही आत्मविस्वास के साथ मीडिया को कहा, ‘यदि प्रदीप यादव की एंट्री कांग्रेस में हुई, तो में बता देता हूँ, कांग्रेस के 10 विधायक लगातार मेरे संपर्क में है। मैं उन्हें भाजपा में लाकर झारखण्ड में हेमंत सरकार गिरा दूंगा।
देखें वीडियो-
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
