रघुवर सरकार में चर्चित रहे IPS अनुराग गुप्ता हुए निलंबित

AJ डेस्क: झारखंड सरकार ने सीआइडी एडीजी अनुराग गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। होम डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को अनुराग गुप्ता को सस्पेंड किये जाने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले गुरुवार की देर शाम सीएम हेमंत सोरेन ने अनुराग गप्ता के निलंबन का आदेश दिया था। जिसकी औपचारिकता सुबह होम डिपार्टमेंट खुलने के बाद पूरी की गयी। एडीजी अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आइपीएस अफसर हैं।

 

 

बता दें कि अनुराग गुप्ता पर वर्ष 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। निर्वाचन आयोग की जांच और निर्देश के बाद 29 मार्च 2018 को रांची के जग्गनाथपुर पुलिस स्टेशन में अनुराग गुप्ता के खिलाफ आइपीसी की धारा 171 B और 171 के तहत मामला दर्ज करायी गयी थी। चुनाव आयोग ने एफआइआर करने के अलावा एडीजी अनुराग गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »