पांच आई ए एस अधिकारियों का तबादला, विनय गए नगर विकास विभाग

AJ डेस्क: झारखण्ड की हेमंत सरकार ने शुक्रवार को पांच IAS अधिकारियों का स्थानान्तरण और पदस्थापना किया है। इस बाबत में राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दिया है।

 

 

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद से हटने के बाद पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विनय कुमार चौबे को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुनील कुमार वर्णवाल को अपर सदस्य राजस्व पर्षद बनाया गया है।

 

 

इसके साथ ही कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अजय कुमार सिंह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

 

 

जबकि ग्रामीण विकास (पंचायती राज एवं एनआरईपी विशेष प्रमंडल) के सचिव प्रशांत कुमार को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राम लखन प्रसाद गुप्ता को योजना सह वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »