लातेहार: बेकाबू ट्रक ने साईकिल सवार को रौंदा, चार की मौत

AJ डेस्क: झारखण्ड के लातेहार में कल देर रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार चार लोगों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही तीन की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार नेतरहाट थाना क्षेत्र के टूटूवा मोड़ के समीप जोकीपोखर नामक जगह पर यह भीषण हादसा हुआ। सभी ग्रामीण चोरमुंडा ग्राम से नेतरहाट में आयोजित चित्रकारी शिविर के समापन सत्र में मंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्य्रकम के समापन के बाद साइकिल पर सवार होकर ये लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद घायलों को तड़पता छोड़कर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नेतरहाट और महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल नवीन बेंग (22) को इलाज के लिए गुमला के अस्पताल में भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही नवीन की रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

 

 

मृतकों में 22 वर्षीय नवीन बेंग के अलावा निर्मल टोप्पो (45), पास्कल ठिठियो (45), सिरिल केरकेट्टा (35) का नाम शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »