मानव तस्करी: दिल्ली से दस लड़कियों को मुक्त करा वापस खूंटी लाया गया

AJ डेस्क: एक बार फिर झारखण्ड की बाल कल्याण समिति, एक एनजीओ और खूंटी पुलिस के प्रयास से देश की राजधानी दिल्ली से झारखण्ड की 10 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचा लिया गया है। रविवार को सभी डरी-सहमी लड़कियों को राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाया गया। जिसके बाद सभी लड़कियों को खूंटी लाया गया और फिर उन्हें खूंटी जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

मानव तस्कर और दलाल झारखण्ड की भोली-भाली लड़कियों को महानगरों में काम दिलाने का झांसा देकर यहाँ से ले जाते है। इसके बाद इन लड़कियों को यौन शोषण, देह व्यापार, घरेलु काम के दौरान मानसिक और शारीरिक शोषण जैसी पीड़ा के दलदल में हमेसा के लिए धकेल दिया जाता है। ऐसे ही 10 लड़कियों इस एनजीओ और खूंटी पुलिस ने अपने प्रयास से दिल्ली से रेस्क्यू कर वापस उन्हें अपने घर लाने में सफलता पाई है। फिलहाल लड़कियां काफी डरी हुई है। वो अभी किसी से कुछ बात भी नहीं कर पा रही है।

 

 

बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब बाल कल्याण समिति ने ऐसे बच्चियों को दलालों के चंगुल से बचाया है। पहले भी ऐसी रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं। बावजूद इसके मानव तस्कर इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने चंगुल में फंसा लेते हैं और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ले जाकर बेच देते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »