मौलाना का मोबाइल हुआ चोरी, शक पर तीन युवकों को बांधकर पीटा

AJ डेस्क: झारखण्ड में एक बार फिर मौब लीचिंग की घटना घटी है। जिसमें तीन युवकों की जान जाते जाते रह गई। इनकी जान स्थानीय कुछ बुद्धिजीवियों की पहल पर ही बच सकी दरअसल सोमवार सुबह विद्यासागर (करमाटांड़) बस्ती की मस्जिद के इमाम मौलाना फखरुद्दीन अंसारी जब नमाज पढ़ा रहे थे तो किसी ने उनकी मोबाइल चोरी कर ली। इसके बाद तीन लोगों को चोरी के शक पर दबोच लिया गया। वे भी मस्जिद परिसर में देखे गए थे। भड़के लोगों ने तीनों को बिजली के खंभे से बांध कर पीटा। मामला झारखण्ड के जामताड़ा जिले का है।

 

 

बताया जाता है कि जिले के करमाटांड़ बस्ती में मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपितों की खंभे से बांध कर उनकी जमकर धुनाई की गई। जानकारी के अनुसार बूरी तरह से पिटाई के बावजूद उन तीनों आरोपितों ने गुनाह कबूल नहीं किया। वे इस दौरान खुद को निर्दोष बताते रहे। जिसके बाद कुछ लोगों ने इस बर्बरता का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने मामले का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह से किसी को खंभे से बांध कर पीटना गलत है। यदि ये गुनहगार है तो इन्हें पुलिस को सौंप दिया जाए। पुलिस ही कानून के हिसाब से मामले में कार्रवाई करेगी। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया और मामले को आपस में ही सलटा लिया गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।

 

 

वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी के आरोप में सोनू शेख व उसके दो साथियों को पकड़ा गया था। तीनों से काफी देर तक पूछताछ की गई। अंत तक सभी यही कहते रहे कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की है। उनके पास से मोबाइल भी नहीं मिला। तब उन्हें मुक्त कर दिया गया। तीनों करमाटांड़ बस्ती के ही रहने वाले बताए जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »