टुंडी में अवैध शराब फैक्ट्री का उदभेदन, 40 पेटी नकली शराब जब्त

AJ डेस्क: धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर टुंडी में कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहाँ से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ-साथ भारी मात्रा में शराब बनाने के सामान बरामद हुए है। पुलिस ने इस अवैध शराब फैक्ट्री के संचालक राहुल महतो को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि टुंडी थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद एक विशेष टीम बना कर टुंडी थाना क्षेत्र के फुलझर बरवा गांव में आज अहले सुबह छापेमारी की गई। इस अवैध शराब फैक्ट्री से पुलिस ने 40 पेटी तैयार अंग्रेजी शराब, भारी मात्रा में देशी शराब के पाउच, कच्चा स्प्रिट, पैकिंग मशीन, रैपर, स्टिकर, खाली शराब की बोतलें आदि जब्त किए है।

 

 

पुलिस ने इस अवैध शराब फैक्ट्री के संचालक राहुल महतो को भी यहाँ से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस संचालक से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस की माने तो इस मामले में अवैध धंधेबाजों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी किए जा रहे है।

 

 

बता दें कि चंद दिनों के भीतर ही गिरिडीह जिला में जहरीली शराब पीने से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसपर खुद सूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले में जाँच के आदेश दिए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »