ट्रेन में स्टंट कर जान जोखिम में डालने का वीडियो जारी किया रेल मंत्री ने (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: रेल मंत्री पियूष गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बार उन्होंने एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में स्टंट दिखा रहा था। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसका हाथ छूटा और ट्रेन से बाहर जा गिरा। इस वीडियो को ट्रेन के अंदर एक शख्स रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि गेट से बाहर निकलकर शख्स हैंडल पकड़कर हवा में उछलता है। अगले ही सेकंड हैंडल से उसका हाथ छूट जाता है और ट्रेन के बाहर गिर जाता है।

 

 

जमीन पर गिरने के बाद वो तुरंत उठता है। उसके पीछे से ट्रेन गुजरती हुई देखकर वो वैसे ही बैठा रहता है। ट्रेन में मौजूद लोग भी उसे वैसे ही बैठे रहने का इशारा करते हैं। पियूष गोयल ने इस टिकटॉक वीडियो को शेयर किया है और नियम पालन करने को कह रहे हैं।

 

 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”चलती ट्रेन में स्टंट दिखाना बहादुरी नही, मूर्खता की निशानी है। आपका जीवन अमूल्य है, इसे खतरे में ना डालें। नियमों का पालन करें, और सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।”

 

देखें वीडियो-

 

 

उन्होंने इस वीडियो को 18 फरवरी की सुबह शेयर किया था। जिसके अब तक 16 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »