झारखण्ड: यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, लाखों का नुकसान

AJ डेस्क: झारखण्ड के बड़कियारी में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। यहाँ रांची से पाकुड़ जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस बीच सड़क पर धुं-धुं कर जलने लगी। आग लगते ही यात्रियों से भरी बस में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की इस आगलगी में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन इसमें बस के साथ लाखों रुपये के सामान जरूर जल कर स्वाहा हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह करीब पौने पांच बजे पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव के पास सानिया ट्रेवल्स नामक बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से बस में फैली की कुछ ही मिनटों में पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगने में यात्रियों से भरी बस में अफरा-तफरी मच गई। तभी बस चालक ने बस रोक दिया। जिससे सभी यात्री बस से सुरक्षीत बस से बाहर निकल भागे। तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची। जिससे बस पूरी तरह से जल कर खाक हो चुकी थी।

 

 

बताया जा रहा है कि इस घटना के वक्त बीएस में करीब 30 यात्री बैठे हुए थे। पर गनीमत रही की इस भीषण आग में भी किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन बस में रखे टायर, काजू, किशमिश सहित करीब 8 लाख रूपये के सामान जल कर राख हो गए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »