कमल हासन की फिल्म “इंडियन 2” के सेट पर हादसा, तीन की हुई मौत

AJ डेस्क: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्‍टार कमल हासन की फ‍िल्‍म के सेट पर बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हैं। यह सेट कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘इंडियन 2’ का था जोकि चेन्नई में बनाया गया था। सेट पर कुछ न‍िर्माण कार्य किया जा रहा था और उसी दौरान अचानक क्रेन गिर गई और यह बड़ा हादसा हो गया। कमल हासन ने खुद ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी और अफसोस जताया है।

 

 

यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। ट्वीट करते हुए कमल हासन भावुक हो गए। उन्‍होंने लिखा है कि जीवन में बहुत हादसे देखे लेकिन ये अब तक का सबसे दर्दनाक है। मैंने अपने तीन सहयोगी खो दिया। इस हादसे के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। मेरे दर्द से ज्‍यादा उनके परिवारों को दुख है।

 

 

इस हादस में फ‍िल्‍म के अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर कृष्णा, डायरेक्‍टर शंकर के पर्सनल डायरेक्‍टर मधु और एक स्‍टाफर चंदन का निधन हो गया। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी को तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया। यह हादसा तब हुआ जब एक क्रू सदस्य क्रेन के ऊपर लाइट सेट कर रहा था और वह गिर गया था।

 

 

 

हादसे के वक्‍त सुपरस्‍टार कमल हासन सेट पर नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह ‘इंडियन 2’ के सेट पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »