रिम्स: गले में बड़े आकार का अटका था ताला, डॉ जाहिद ने की सफल ऑपरेशन

AJ डेस्क: रांची के रिम्स के ईएनटी विभाग में गुरुवार को गले के नीचे ताला फंसे मरीज की गर्दन खोलकर जटिल सर्जरी की गई। ईएनटी के एचओडी डॉ. पीके सिंह की यूनिट के एसोसिएट प्रो. डॉ. जाहिद खान के नेतृत्व में सर्जरी हुई। डॉ. जाहिद खान ने बताया कि 23 साल का मरीज कोडरमा का रहने वाला है। बीते शुक्रवार को मरीज को रिम्स में भर्ती किया गया। एक्सरे से पता चला कि मरीज के गले के नीचे खाने के रास्ते में बड़े आकार का ताला फंसा है।

 

 

ऑपरेशन के बाद डॉ. जाहिद ने बताया कि ताला का आकार बड़ा होने के कारण बगैर गर्दन खोले निकालना संभव नहीं था। ऑपरेशन में डॉ. जाहिद खान, डॉ. संगीता, डॉ. निभा, डॉ. रागिनी, एनेस्थीसिया से डॉ. खन्ना व डॉ. शालिनी शामिल थे। डॉ. जाहिद ने बताया कि मरीज मनोरोगी है। घर में उसे ताला व सिक्कड़ से बांध कर रखा जाता था।

 

 

उसने खुद में लगे ताले को किसी तरह से खोलकर निगल लिया, जिसके बाद वह खाने की नली में जाकर अटक गया। रिम्स के ईएनटी विभाग में भर्ती इस मरीज को नर्सो की स्पेशल केयर में रखा गया है। मरीज खुद से कोई खाद्य पदार्थ का सेवन न करें इसके लगातार नजर रखने का निर्देश भी दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

Input- दैनिक जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »