राजस्थान: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 24 के मरने की संभावना

AJ डेस्क: राजस्थान के बूंदी में कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर एक गांव के पास एक बस के नदी में गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। पीटीआई के मुताबिक नदी में एक प्राइवेट बस के गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। शुरुआती खबरों के अनुसार, हादसे में कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है, कई अन्य घायल हैं और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

 

घटना बूंदी जिले के लखेरी कस्बे में हुई। बस में बाराती सवार थे। बताया गया है कि ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के बाद बस मेज नदी में गिर गई। जैसे ही बस नदी में गिरी, आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और यात्रियों को बचाने की कोशिश की।

 

 

 

 

द ट्रिब्यून ने बताया कि निजी बस कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे यह नदी में गिर गई। सीनियर पुलिस अधिकारी और बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »