ACB की बड़ी कार्रवाई: धनबाद-रांची नगर निगम में रेड से हड़कम्प

AJ डेस्क: भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ रांची, धनबाद के अलग-अलग कार्यालयों में छापेमारी की जा रही है। नीरज सिन्‍हा, महानिदेशक ब्यूरो प्रमुख एसीबी, झारखंड ने इन छापों की पुष्टि की है।

 

 

एसीबी के द्वारा बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची तथा डोरंडा थाना पर एक साथ दबिश दी गई है। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो यहां होने वाले क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जांच कर रहा है। रांची नगर निगम में डीएसपी सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है।

 

 

 

बताया गया कि इन कार्यालयों में एसीबी की टीम फाइलों को खंगाल रही है। यहां से भ्रष्‍टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इस दौरान इन कार्यालयों में एसीबी की दबिश से अफसर से लेकर कर्मचारी तक में हड़कंप मच गया। अधिकारियों से बारी-बारी से कामकाज संबंधी फाइलें तलब की जा रही है। एसीबी की चार टीमें सभी चार कार्यालयों रांची नगर निगम, धनबाद नगर निगम, रजिस्‍ट्री कार्यालय रांची और डोरंडा थाने में रेकॉर्ड की पड़ताल में जुटी है।

 

रांची नगर निगम में जांच कर रहे एसीबी के डीएसपी सादिक अनवर ने बताया कि सरकार की ओर से प्रिवेंटिव चेक किया जा रहा है। नगर निगम में बनने वाले नक्‍शा, जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र, वाटर कनेक्‍शन आदि सेवाओं की सर्विस डिलिविरी के तौर तरीकों की परख की जा रही है। यह छापेमारी किसी भी शिकायत के आलोक में नहीं की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »