मदरसे की छात्रा के साथ मौलाना ने किया मुंह काला, खुल गयी पोल, चल गया जेल

AJ डेस्क: बकरीद के दिन नमाज अदा करने के बाद मौलाना उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने इस घटना के बारे में किसी से न बताने की धमकी भी दी। इसके बाद आए दिन वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और बराबर उसे धमकी भी देता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौलाना उसे रातू थाना क्षेत्र के संजीवनी अस्पताल ले गया, जहां उसे दो दिनों तक कई दवाइयां खिलाई गईं। दवा खाने से उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। जब उसकी जान पर बन आई, तब किशोरी ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी।

 

 

यह पूरा मामला राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे का है। जहाँ पढ़ाने वाले मौलाना शाहिद द्वारा मदरसे में ही पढऩेवाली 12 वर्षीया एक किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकास में आया है। इस संबंध में मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मांडर पुलिस ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

 

 

उस मौलाना द्वारा अंजाम दी गई दुष्कर्म की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इस घटना से पूर्व में भी मौलाना शाहिद पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। इलाके के ग्रामीणों की माने तो कुछ माह पूर्व भी दो बार उस पर यौन शोषण का आरोप लगा था, पर तब मामले को दबा दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार भी मौलाना मामले को रफा दफा करने के फिराक में था। उस मौलाना ने एक लाख रुपये में मामले को दबाने का सौदा तय भी कर लिया था। जिसमे से 85 हजार पीड़िता के परिजनों को तथा 15 हजार दलालों को देना तय हुआ था। लेकिन पीड़िता की बिगड़ती हालात ने उस मौलाना का पोल खोल दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »