अधेड़ 30 का दूल्हा 12 की दुल्हन का फेरा तो नहीं लगा, बाराती संग पहुंचे जेल

AJ डेस्क: बिहार के गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हर रोज की ही तरह कई जोड़ों की शादी संपन्न कराई जा रही थी। इसमें एक खास जोड़ा भी शादी करने आया था। जिसकी सूचना गोपालगंज महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक को मोबाइल पर किसी ने दे दी। जिसके बाद महिला हेल्पलाइन द्वारा सदर एसडीएम को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी में बताया गया कि थावे के एक निजी गेस्ट हाउस में एक 12 साल की नाबालिग युवती की शादी 30 साल के युवक के साथ कराई जा रही है। सूचना के बाद महिला हेल्पलाइन की टीम ने थावे पुलिस की मदद से यहां निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी की और मौके से नाबालिग वधू के साथ शादी रचा रहे युवक और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया।

 

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से एक नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचा लिया गया। इस दौरान थावे पुलिस ने 30 साल के वर और 12 साल की वधू को भी हिरासत में लिया है। नाबालिग से शादी कराने के आरोप में पुलिस ने शादी कराने वाले पंडित के साथ-साथ लड़का और लड़की के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

 

 

फेरे होने होने ही वाली थी, तभी पहुँच गई पुलिस-

बताया जाता है कि 30 वर्षीय युवक का नाम मुन्ना सिंह है, जो मीरगंज के साहेबचक निवासी जमादार सिंह का पुत्र है। उसकी शादी नगर थाना के तुरकाहा की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हो रही थी। यहां शादी के लिए वर वधू का गठबंधन भी हो चुका था। शिर्फ शादी के सात फेरे होने बाकी थे। तभी पुलिस ने धावा बोलकर सभी को हिरासत में ले लिया।

 

 

नाबालिग की उम्र की जाँच करेगी मेडिकल बोर्ड टीम-

गोपालगंज सदर एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उन्हें महिला हेल्पलाइन द्वारा सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में लड़की के अभिभावक, लड़के के माता-पिता, उसके दो अन्य रिश्तेदार, गेस्ट हाउस के संचालक, शादी कराने वाले पंडित जी को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला हेल्प लाइन की प्रबंधक नाजिया परवीन ने बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जायेगा। उसके उम्र को लेकर मेडिकल बोर्ड की टीम के द्वारा जांच की जाएगी। इसके साथ ही बाल विवाह अधिनियम कानून के तहत थावे थाना में सभी अरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »