नुरेसा ने एक साथ चार बच्चियों को दिया जन्म, तीन बच्चा और जच्चा हैं स्वस्थ

AJ डेस्क: धनबाद के असर्फी अस्पताल में बराकर की रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला ने चार बच्चियों को जन्म दिया। जिसमें 3 बच्चियां स्वस्थ है जबकि एक बच्ची ने माँ के पेट में ही दम तोड़ दिया। एक बच्ची की मौत का गम उसके माता-पिता को सता तो रहा है लेकिन तीन-तीन बच्चियों के एक साथ किलकारियां गूंजने से काफी खुश भी है।

 

 

जानकारी के अनुसार बराकर के रहने वाले पेशे से फ्रिज मिस्त्री मोहम्मद फखरुद्दीन की 23 वर्षीय बीवी नुरेसा खातून गर्भवती थी। ढाई माह पूर्व जाँच के दौरान उन्हें पता चला की उनकी पत्नी के पेट एक या दो नहीं बल्कि चार बच्चे पल रहे है। जिससे फखरुद्दीन और उनकी बेगम नुरेसा काफी उत्सुक थे। आज उनकी उत्सुकता खुशियों में बदल गई। अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो तीनों बच्चे स्वस्थ है। सभी को फिलहाल एनआईसीयू में रखा गया है। बच्चों की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है।

 

 

डॉक्टरों ने बताया कि एक बच्ची का वजन डेढ़ किलोग्राम है, बाकी दोनों बच्चियां नौ-नौ सौ ग्राम की है। वहीं एक बच्ची ने माँ के पेट में ही दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »