दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बीच आग के तीन गोले भी गिरे, मची अफरा तफरी

AJ डेस्क: दिल्ली एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में बीते दो तीन दिनों से लगातार बारिश का मौसम है। तेज हवाओं और गरज के साथ लगातार बारिश के कारण एक बार फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। गुरुवार रात से लगातार शुक्रवार को दिनभर बारिश हुई। गाजियाबाद में साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बेहद अजीब नजारा दिखा।

 

 

यहां लोगों में अफवाह फैली कि इलाके में उल्कापिंड गिरा है। गुरुवार रात यहां बारिश के दौरान आग के गोले जैसी चीज गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग के गोले गिरने से वहां काफी तेज रौशनी का नजारा बन गया। डरे सहमे लोगों ने फौरन पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को फोन कर इसकी सूचना दी।

 

 

बारिश से भी नहीं बुझ रही थी आग-

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ आसमान से गिरा जिससे वहां बेहद अजीब माहौल पैदा हो गया। घटनास्थल पर से मलबे भी पाए गए हैं। जब फायर डिपार्टमेंट भी आग को नहीं बुझा पाई तो लोगों में अफवाह और तेज फैल गई। लोगों को लगा कि ये उल्कापिंड है जो आसमान से गिरा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बारिश के कारण लगी शॉर्ट सर्किट से ये हादसा हुआ।

 

 

10-10 मिनट के अंतराल में तीन गोले गिरे-

जानकारों का भी मानना है कि किसी खगोलीय घटना के बाद आसमान से ये उल्कापिंड गिरे हैं। ये घटना गुरुवार शाम की है। रात के 9 बजे के आस-पास 10-10 मिनट के अंतराल में तीन जगहों पर साहिबाबाद में ये नजारा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि नीचे गिरा आग का गोला तेज धधक रहा था, उसकी आग इतनी तेज थी कि बारिश के बाद भी वह नहीं बुझ रहा था। यह आग सुबह तक जलती रही जिसे फिर दमकलकर्मियों ने बुझाया।

 

 

सुबह खबर फैलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहां मेले जैसा नजारा था। कुछ लोग उसके टुकडे़ उठा कर अपने घर ले जा रहे थे तो कुछ उसके टुकड़े उठाकर पानी में डाल रहे थे और एक्सपेरिमेंट कर रहे थे। पानी में टुकड़े डालने पर उससे सफेद झाग निकल रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »