बिजली-पानी संकट: विधायक राज ने विधान सभा में उठाया सवाल

AJ डेस्क: झारखण्ड के सात जिलों में दामोदर घाटी निगम के चलते छाए अंधकार पर आज धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने सदन में सवाल उठाया। विधायक ने सदन में इस विषय पर डिबेट भी कराने का प्रयास किया। त्राहि त्राहि कर रही जनता की बात रखने के लिए विधायक पुनः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले भी।

 

 

विधायक राज सिन्हा ने सदन को बताया कि 10 मार्च से धनबाद कोयलांचल अदभुत विद्युत संकट का सामना कर रहा है। सोलह सोलह घण्टे बिजली नही रहती है। बिजली संकट का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ा है। धनबाद, गोधर, केंदुआ, पुटकी सहित आस पास के क्षेत्र में बिजली और पानी का दोहरा मार पड़ा है। लोग विवश होकर कोयला खदानों का पानी तक खरीदने लगे हैं। उन्होंने झारखण्ड सरकार से इस दिशा में शीघ्र ठोष सकारात्मक कदम उठाने की भी बात कही। विधायक राज सिन्हा चाहते थे कि जनता से जुड़ी इस मामले पर विधान सभा में डिबेट भी हो जाए।

 

 

विधान सभा के बाद हजारीबाग के विधायक मनीष जयसवाल के साथ विधायक राज सिन्हा पुनः इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कार्यालय में मिले। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वय को बताया कि सरकार डी वी सी को शीघ्र ही दो सौ करोड़ रूपये की भुगतान करने जा रही है। उम्मीद है उसके बाद बिजली संकट समाप्त हो जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »