झारखण्ड: खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनी जख्मी

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची के बुंडू में शुक्रवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल बिहार के बिहारशरीफ से टाटा जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनभर लोग बुरी तरह घायल हो गए।

 

 

जानकारी के मुताबिक राष्‍ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पर सड़क पर पहले से खड़े एक ट्रक में यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। यात्री बस बिहार के बिहारशरीफ से जमशेदपुर जा रही थी। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया है। हादासा शुक्रवार की अहले सुबह करीब दो बजे हुआ।

 

 

बताया जाता है कि रांची के बुंडू थानांतर्गत रांची-टाटा एनएच-33 मार्ग पर आस्था होटल के पास एक यात्री बस ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार एक बच्ची सहित तीन की मौत हो गई । मरने वालों में मानगो टाटा की बच्ची कशिश साहू व दो अन्य शामिल हैं। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में मृत बच्ची कशिश के पांच परिजन भी घायल हुए हैं। इसमें सपना दास साहू, रूही साहू, आदित्य साहू और अंश साहू शामिल हैं। इसके अलावा बसंती देवी, सुहानी कुमारी, समीरा देवी, छोटी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।

 

 

वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बुंडू पुलिस ने सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करवाया। यहां से गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को रांची रिम्स में इलाज के लिए भिजवा दिया। इसी दौरान रास्ते में ही कशिश कुमारी की मौत हो गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »