कोरोना: उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज 22 मार्च तक बन्द

AJ डेस्क: दिल्ली और हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। प्रदेश की सभी स्कूलों और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वास्थ्य महकमे के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

 

 

जानकारी के अनुसार उन सरकारी स्कूलों को 22 मार्च तक बंद करने का फैसला किया गया है जहां परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। इसके साथ ही 20 मार्च को हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड के गठन के आदेश दिए गए हैं।

 

 

इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से कहा- ‘कोरोना वायरस को यूपी में महामारी घोषित किया गया। मेडिकल कॉलेज में सैंपल टेस्ट की व्यवस्था की गई है। दिल्ली में 10 और लखनऊ में एक मरीज का इलाज चल रहा है। साथ ही इसको लेकर जनजागरुकता अभियान में तेजी लाई जा रही है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »