तेज बारिश का साइड इफेक्ट: घनुडीह के दर्जनों आवास में दरार, गैस रिसाव भी

AJ डेस्क: शुक्रवार की रात से झारखण्ड में हो रही बारिश का साइड इफेक्ट भी अब सामने आने लगा है। देश की कोयला राजधानी में भी इस बारिश का असर आज देखने को मिला। दर्जन भर घरों में दरार पड़ गए, जहरीले गैस का लगातार रिसाव और भू-धसान का खतरा लोगों पर आन पड़ा है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि इतनी भयावह स्थिति उत्पन्न होने के बावजूद अब तक एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

 

 

24 घंटे की लगातार बारिश ने कोयलांचल का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर झरिया के घनुडीह स्थित बीसीसीएल एरिया-9 इलाके में रह रहे लोगों का तो अब जीना मुहाल हो गया है। रविवार की सुबह तेज बारिश के कारण यहाँ के दर्जन भर घरों में दरारें पड़ गई। भारी मात्रा में गैस रिसाव भी हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गया है। लोगों को लगातार भू-धसान का भय सता रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि अब तक न तो बीसीसीएल और न ही जेआरडीए किसी का एक भी अधिकारी इनका सुध लेने यहाँ नहीं पहुंचा है।

 

 

इनके घरों में पड़ी दरार-

सूरज निषाद, मंटू रवानी, प्रतिमा देवी, सुरेश रविदास, रेशमी देवी, डब्लू कोइरी, सरिता देवी, कन्हाई राम, मीणा देवी, ताराचंद सिंह, गौतम रजक, बाबू चंद रजक सहित अन्य।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »