झरिया में पुनः एक युवती को मिल रही धमकी, पुलिस मौन, परिवार दहशत में

AJ डेस्क: झरिया के लोअर चौथाई कुली में अभी एक युवती की मौत के सदमा से लोग उबर भी नही पाए हैं कि मनचलों के आतंक से एक और परिवार किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में जी रहा है। पुलिस के पास रटा रटाया जवाब है- ‘कार्रवाई की जा रही है।’ जबकि युवती को विभिन्न तरीके से परेशान करने वाले मनचले युवक की हरकत बढ़ते ही जा रही है।

 

 

झरिया के लोअर चौथाई कुली में अभी तीन चार दिन पहले ही बी कॉम की छात्रा ने विवश होकर अपनी जान दे दी थी। उस युवती का एक रिश्तेदार ही उसे धमका रहा था। अब हम जिस मामले की बात कर रहे हैं, वह भी झरिया के लोअर चौथाई कुली से ही जुड़ा हुआ है। पीड़ित युवती की माँ थाना में लिखित शिकायत पत्र देने के बाद भी न्याय के लिए थाना का चक्कर लगाते लगाते थक गयी है। उधर युवती को बदनाम और बर्बाद कर देने की धमकी देने वाला गोल्डन पहाड़ी का निवासी मनचले युवक की हरकत बढ़ते ही जा रही है। लोअर चौथाई कुली की गोरी देवी ने 15 मार्च को थाना में दिए शिकायत पत्र में कहा है कि गोल्डन पहाड़ी का साहनी उसकी बेटी का विवाह रोकवाने के लिए सोशल मीडिया पर उल्टा पुल्टा पोस्ट करने की धमकी दे रहा है। वह फोन पर भी धमका रहा है। मनचले युवक ने युवती का अपहरण करने की धमकी दिया है।

 

 

 

 

यह पीड़ित परिवार किसी तरह बेटी की डोली उसके ससुराल भेजने के टेंशन में जी रहा है। उधर युवक का हरकत बढ़ते जा रहा है और इधर पुलिस- कार्रवाई की जा रही है, का रट लगाये हुए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »