निर्भया कांड: दोषी अक्षय की पत्नी को चाहिए तलाक, विधवा की जिंदगी मंजूर नहीं

AJ डेस्क: निर्भया कांड के दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। पुनीता का कहना है कि वो अक्षय की विधवा बनकर नहीं रहना चाहती है।

 

 

अक्षय बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। पुनीता ने औरंगाबाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। अक्षय की पत्नी पुनीता ने अपनी अर्जी में कहा है कि उनके पति को रेप मामले में दोषी ठहराया गया है और उन्हें फांसी दी जानी है। ऐसे में वह उनकी विधवा बन कर नहीं रहना चाहती इसलिए उसे अपने पति से तलाक चाहिए।

 

 

बता दें निर्भया कांड के चार दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है।

 

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी के वसंत विहार इलाके में 16 दिसंबर, 2012 की रात 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ चलती बस में बहुत ही बर्बर तरीके से गैंगरेप किया गया था। इस जघन्य घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए सरकार सिंगापुर ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बस चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक नाबालिग भी शामिल था। नाबालिग को तीन साल तक सुधार गृह में रखने के बाद रिहा कर दिया गया जबकि एक आरोपी राम सिंह ने जेल में खुदकुशी कर ली थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »