रांची के सुखदेव नगर थाना में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के ASI को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। थाने के सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह को बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने पकड़ा है।
बताया गया कि एसीबी की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ एएसआई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। उसने एक वादी से केस डायरी लिखने के एवज में घूस की रकम ली थी। ब्यूरो की टीम गिरफ्तार एएसआई को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक सुखदेव नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह का रांची के बरियातू इलाके में आवास है। उनकी गिरफ्तारी उनके बरियातू स्थित आवास से ही की गई है। वह दहेज प्रताड़ना के एक आरोपित को केस में मदद करने के नाम पर 3000 रुपये रिश्वत ले रहे थे।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
