बेंगलुरु से धनबाद आए दो युवकों को कोरोना वायरस की जाँच के लिए भेजा गया पी एम सी एच

AJ डेस्क: आज अचानक धनबाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस रेस दिखी। दरअसल विभाग को सूचना मिली थी की कोरोना के संदिग्ध मरीज धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जिसके बाद तत्काल एहतियातन धनसार पुलिस ने उन दोनों संदिग्धों को अपने हिरासत में ले लिया, इसके बाद धनबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे अपने साथ जाँच के लिए पीएमसीएच लेकर चली गई।

 

 

जानकारी के अनुसार धनसार थाना क्षेत्र के दो युवक सूरज कुमार और सुनील कुमार इलाज को लेकर बेंगलुरु और केरल गए हुए थे। लौटने पर विभाग को इनकी सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन यह कार्रवाई की गई। दोनों संदिग्ध युवकों को ले जाने मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि दोनों युवकों को एहतियातन जाँच के लिए पीएमसीएच ले जाया जा रहा है। इन्हें फिलहाल निगरानी के लिए पीएमसीएच में बने आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा जाएगा।

 

 

 

 

टीम को लीड कर रहे डॉ इंदु राज ने बताया कि अभी दोनों युवकों हम कोरोना का संदिग्ध भी नहीं कह सकते, क्योंकि इन दोनों युवकों में कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है। फिलहाल इनके जाँच और निगरानी के बाद ही किसी तरह के नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल यह कार्रवाई पूरी तरह से एक एहतियात के तौर पर की जा रही है।

 

 

वहीं इस खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सैकड़ो की संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। लोगों में कोरोना वायरस का खौफ साफ़ झलक रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »