प्रधानमंत्री का आह्वान- 22 मार्च को “जनता कर्फ्यू”, प्रातः 7 से रात्रि 9 बजे तक घरों में रहें

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनो वायरस से सीमित रखने में गुरुवार को देशवासियों से सहयोग करने की अपील की। पीएम ने कहा कि आगामी 22 मार्च को यानि रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की। पीएम ने कहा कि संकल्प एवं संयम से कोरोना वायरस को संक्रमण को सीमित किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि उन्होंने देशवासियों से जब भी सहयोग मांगा तो देश के लोगों ने उन्हें निराश नहीं किया है।

 

 

क्या है जनता कर्फ्यू-

पीएम ने जनता कर्फ्यू के बारे में कहा, ‘जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। 22 मार्च की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। यह जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू है। इस दौरान कोई भी नागरिक अपने घरों से बाहर न निकले। न सड़क, मोहल्ले में और न सोसायटी में जाए। आवश्यक सेवाएं से जुड़े लोग अपने काम पर जा सकते हैं। 22 मार्च को हमारा ये प्रयास संयम का एक मजबूत प्रतीक होगा। जनता कर्फ्यू के लिए हम कितने तैयार हैं यह परखने का समय है। मैं आपसे एक और सहयोग चाहता हूं पिछले दो महीने से लोग अस्पतालों, एयरपोर्ट और दफ्तरों में, बाजार में दिन रात काम में जुटे हैं।’

 

 

 

 

पीएम ने कहा, ‘ये लोग हर किसी की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग राष्ट्र रक्षक के रूप में एक शक्ति बनकर खड़े हुए हैं। देश ऐसे लोगों का कृतज्ञ है। 22 मार्च के दिन हम ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करें। यह तरीका देश के एक-एक व्यक्ति को जोड़ सकता है। इस दिन शाम पांच बजे हम अपने घर के दरवाजे पर खेड़े होकर पांच मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें। यह आभार ताली, थाली और घंटी बजाकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा सकती है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »