उद्योगपति, पूंजीपति से पी एम मोदी ने कहा- नही काटें कर्मचारियों का वेतन

AJ डेस्क: कोराना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को देशवासियों को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने 130 करोड़ भारतीयों को इस लड़ाई में साथ देने की अपील की है। उन्होंने 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने का अनुरोध किया है। पूरे देश में इस दिन कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा।

 

 

वहीं उन्होंने देशवासियों को विश्नास दिलाते हुए कहा कि सरकार अपनी ओर से इस महामारी से लड़ने के लिए प्रयास कर रही है। उन्हें देश के नागरिकों का इस लड़ाई में सहयोग चाहिए जिससे की मानवता और मानव जाति की जीत हो। उन्होंने इस दौरान नौकरी पेशा, मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीबों के हितों का ख्याल रखते हुए देश के संभ्रात लोगों से एक बड़ी अपील की।

 

 

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कहा, संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत, उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बहुत से संस्थान बंद कर दिए गए हैं या फिर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। कुछ लोग ऑफिस या काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के आर्थिक हितों का ख्याल पीएम ने अपने संदेश में रखा है।

 

 

 

 

पीएम मोदी ने देशवासियों से अनुरोध किया कि वो आवश्यक चीजों का भंडारण न करें। उन्होंने कहा, मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए जरूरी ऐसी आवश्यक चीजों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

उन्होंने भारत के लोगों की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भूमिका की तारीफ करते हुए कहा, पिछले दो महीनों में 130 करोड़ भारतीयों ने देश के हर नागरिक ने देश के सामने आए इस संकट को अपना संकट माना है। भारत के लिए, समाज के लिए उससे जो बन पड़ा है, उसने किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »