धनबाद कोयलांचल पर ‘लॉक डाउन’ असर विहीन, ऐसे तो नही थमेगा कोरोना, देखें तस्वीरें-

AJ डेस्क: कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से ही शायद झारखण्ड सरकार ने पूरे राज्य में लॉक डाउन की घोषणा की है लेकिन धनबाद कोयलांचल में सरकार के फरमान का असर होता नजर नही आ रहा। सामान्य दिनों के भांति लोग सड़कों पर टहलते दिख रहे हैं तो दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ कमर्शियल वाहन ऑटो रिक्शा भी धनबाद की सड़कों पर दौड़ते नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

हम बात करें धनबाद के स्टील गेट या बरटांड़ की। बैंक मोड़ या पुराना बाजार, झरिया की या केंदुआ, पुटकी, भूली की। चाय, नास्ता की दुकानों पर आप भीड़ देख सकते हैं। चाय के साथ देश दुनिया की चर्चा करने वालों में शायद कोरोना वायरस के फैलाव का भय या चिंता नही है। अनल ज्योति के कैमरे ने कोयलांचल के अलग अलग शहरो की तस्वीर कैद की है। झरिया सब्जी पट्टी की सड़क अन्य दिनों की भांति जाम से कराह रही है। उस भीड़ में टेम्पो भी नजर आ जाएगा। धनबाद के बरटांड़, स्टील गेट पर तो लोगों की चहलकदमी से महसूस भी नही होता है कि राज्य में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन भी लगा हुआ है।

 

 

 

 

हालाँकि शहर के कुछ इलाके में पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली। लेकिन पुलिस बल भी सड़क किनारे खड़ा होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करते नजर आ रहा था। जबकि अनावश्यक रूप से वाहन लेकर चलने वालों, जहाँ तहां भीड़ जमा कर गप्प मारने वालों, फुटपाथ पर चाय, नास्ता की दुकानों पर भीड़ लगाने वालों को पुलिस प्रशासन द्वारा टोकने की जरूरत है। तभी शायद लॉक डाउन के उद्देश्य की पूर्ति हो पाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »