धनबाद में भी धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू, देखें आदेश-

AJ डेस्क: महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा लागू लॉक डाउन भी पूरी तरह अपने अस्तित्व में रहेगा।

 

 

झारखण्ड में लॉक डाउन लगने के बजाय उसका असर देखने को नही मिल रहा था। सामान्य दिनों के भांति आज सड़कों, बाजार में न सिर्फ लोगो का जमावड़ा देखने को मिला बल्कि वाहनों का परिचालन भी खूब हुआ। दोपहर के बाद कहीं कहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती बरतना शुरू किया तो अनावश्यक रूप से चल रहे वाहनों की संख्या में कमी आयी।

 

 

इधर प्रशासन ने लोगों के बेवजह घर से निकल कर घुमने की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की आवश्यकता महसूस किया। इसके बाद सदर अनुमंडल अधिकारी ने इस दिशा में कार्रवाई की।

 

देखें आदेश-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »