बिहार: राशन कार्ड धारकों को महीने भर का मुफ्त राशन, एक हजार रु और अन्य सुविधाएं- नीतीश

AJ डेस्क: पूरा देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारें लगातार एहतियाती कदम उठा रही है। कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन कर दिया है जबकि पंजाब और महाराष्ट्र ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने यहां कर्फ्यू लागू कर दिया है। लॉकडाउन का निर्णय लेने के बाद बिहार सरकार भी लगातार एहतियात बरत रही है औऱ कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को लॉकडाउन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

 

 

मिलेगा मुफ्त राशन-

पटना में मीडिया को सबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘ राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को 1 महीने के लिए मुफ्त राशन मिलेगा और पेंशनरों को 3 महीने की पेंशन अग्रिम मिलेगी। लॉकडाउन क्षेत्रों में राशन कार्ड रखने वाले प्रत्येक परिवार को 1000 रुपये मिलेंगे। कक्षा 1 से 12 वीं कक्षा के छात्रों को 31 मार्च तक छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा बिहार में तैनात सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में मूल वेतन बराबर एक महीने की राशि मिलेगी।

 

 

 

सीएम नीतीश ने की लोगों से ये अपील-

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘निजी प्रतिष्ठानों, निजी कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन को पूर्णतः बंद किया गया है लेकिन आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद से छूट है। आवश्यक सेवाओं में चिकित्सा सेवा, खाद्यान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकान, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग एवं एटीएम, पोस्ट आफिस तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाएं शामिल हैं।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »