लॉक डाउन V/S कोरोना: धनबाद की सड़कें हुई वीरान, पुलिस रही मुस्तैद, देखें Video-

AJ डेस्क: कोयलांचल की जनता कुछ विलम्ब से ही सही अब धीरे धीरे “लॉक डाउन” की अहमियत समझने लगी है।प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। मुख्य मार्गों पर इक्का दुक्का वाहनें चलते नजर आ रही हैं तो सब्जी मंडी में उछाल लिया रेट अब नीचे की ओर आने लगा है। कुछ दवा दुकानों में भीड़ देखने को मिली।

 

 

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उद्देश्य से ही केंद्र और राज्य सरकार ने लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया है।लॉक डाउन के लागू होने के बाद लोगों को लगा कि अब उन्हें साग सब्जी और खाद्यान सामग्री के किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जबकि सरकार ने किराना और सब्जी की दुकानों को इसलिए बन्दी से अलग रखा ताकि लोगो को किसी तरह की परेशानी न हो।किराना वस्तुओं की काला बाजारी होने लगी तो हरी सब्जियों के कीमत में आग लग गयी। व्यापारी दोनों हाथ लूटने में जुट गए। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों का सैलाब दुकानों पर उमड़ पड़ा। कोयलांचल में लॉक डाउन मजाक बनता दिख रहा था।

 

 

इसके बाद प्रधानमंत्री ने भी पूरे देश में लॉक डाउन लगाए जाने की घोषणा कर दिया। प्रशासन का रुख बदला, लोगों की सोच बदली फिर हालात और दृश्य बदलने लगे। कल मंगलवार से पुलिस की लाठी चटकने लगी तो आज धनबाद, केंदुआ, झरिया और आस पास के क्षेत्रों की सड़कें वीरान नजर आने लगी। किराना की दुकानों पर भीड़ तो है लेकिन मारामारी नही है। सब्जियों का रेट स्थिर हो गया है।

देखें Video-

 

 

जानकार कहते हैं कि लोग जमाखोरी के चक्कर में न पड़ें तो काला बाजारी पर भी अंकुश लग जाएगा। वैसे जिला प्रशासन भी काला बाजारी पर अंकुश लगाने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »