दवा दुकान छोड़ अन्य दुकानें प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी
AJ डेस्क: कोरोना वायरस (कोविड 19) से लोगों को सुरक्षित रखने एवं कोरोना के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि में कल से धनबाद जिले की मेडिकल शॉप को छोड़कर, अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी।
अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने बताया कि उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लॉकडाउन की अवधि में मेडिकल शॉप को छोड़कर, अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकान सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगी।
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) March 25, 2020
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि तक पुराना बाजार स्थित तेतुलतल्ला मैदान में सब्जी दुकानदार सब्जियों को बेचेंगे। मैदान बड़ा है इसलिए दुकानदारों को एक मीटर की दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है।
तेतुलतल्ला मैदान में सुबह 6 बजे से दोपहर के 2 बजे तक सब्जी की बिक्री की जा सकेगी। मेडिकल शॉप को छोड़कर, आवश्यक वस्तुओं की दुकान भी सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगी। खुदरा दुकानदार अपने दुकान के आगे व्हाट्सएप नंबर भी डिस्प्ले करेंगे। जिससे ग्राहक व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें वस्तु की लिस्ट प्रेषित कर सकेंगे।
बाजार समिति ने भी अनावश्यक भीड़ को देखते हुए खुदरा दुकानदारों को वस्तुओं की होम डिलीवरी करने का निर्णय लिया है। बाजार समिति सुबह 11 बजे से दोपहर के 4 बजे तक की खुली रहेंगी।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
