झारखण्ड की सीमा पर बंगाल पुलिस ने एक सौ लोगों को छोड़ा, मैथन में ठहरे हैं सभी, देखें Video-

AJ डेस्क: पूरी दुनिया में कोहराम मचाने के साथ ही कोरोना वायरस भारत में भी लगातार अपनी जड़ें जमाता जा रहा है। इसके फैलाव को रोकने के लिए ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की है। जिससे लोग जहां है वही ठहर से गए है। झारखण्ड का बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। इसी बीच बंगाल पुलिस ने करीब 100 से अधिक लोगों को झारखण्ड के बॉर्डर पर छोड़ दिया है। ये सभी लोग झारखण्ड में प्रवेश कर धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में रुके हुए है।

 

 

ये सभी लोग यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाना, हैदराबाद, और झारखण्ड के बताए जा रहे है। जिनमे दो लोग पड़ोसी देश नेपाल के भी है। इन सभी को अपने अपने घर जाना है। बताया जाता है कि इनमें कुछ तीर्थ यात्री है और कुछ मजदूर है जो लॉक डाउन के दौरान फंस गए।

 

देखें Video-

 

इन यात्रियों के यहाँ पहुँचने की सूचना पर मौके पर पहुंची जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी यात्रियों का थर्मल स्केनिंग और स्वास्थ्य जांच किया। साथ ही स्थानीय समाज सेवियों द्वारा इन यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। यात्री खासा परेशान है और ये सभी अपने-अपने घर जाना चाहते है। यात्री झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन मांग कर रहे है कि उन्हें उनके गंतब्य तक पहुचाने की व्यवस्था करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »