कोरोना वायरस: झरिया का पुलिस अधिकारी भोजपुरी में गीत गाकर लोगों को कर रहा जागरूक, देखें Video-

AJ डेस्क: कोरोना वायरस से बचने और लॉक डाउन का पालन करने को लेकर धनबाद पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी है। इसमें धनबाद पुलिस को काफी हद तक सफलता भी मिल चुकी है। वहीं इस बीच झरिया शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी गाना गा कर लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके और लॉक डाउन का पालन करने के बारे में बताते दिख रहे है।

 

 

इस वायरल वीडियो में झरिया के सड़कों पर घूम-घूम कर एक पुलिसकर्मी भोजपुरी में एक गीत गाता दिखाई दे रहा है। जिसमें वो कोरोना वायरस से बचाव के तरीके को अपनी गाने के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। इस गीत में वो लोगों से अपील कर रहा है कि कोरोना से इस जंग में वो साथ मिलकर सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि कोरोना वायरस से देश और झारखड को बचाया जा सके-

 

देखें वीडियो-

 

 

अपने गाने से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने वालेपुलिस कर्मी का नाम एएसआई सुबोध कुमार सिंह है। उनके द्वारा कोरोना पर गाई गई इस गीत का लोग काफी सराहना कर रहे है। साथ ही धनबाद पुलिस द्वारा इस लॉक डाउन में उनके प्रयासों की भी काफी तारीफ की जा रही है। बता दें कि धनबाद पुलिस इस लॉक डाउन में समाज सेवियों की मदद से जरुरत मंदो में मास्क, सेनेटाइजर के साथ-साथ भोजन का भी वितरण कर रही है। इसी क्रम में कल यानि शनिवार से ही धनबाद के करीब तीन दर्जन थाना और ओपी में जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »