सराहनीय: SSP ने कतरास थाना में शुरू किया “सामुदायिक रसोईया”

AJ डेस्क: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शनिवार को बाघमारा अनुमंडल के कतरास थाना में सामुदायिक रसोईया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड 19 के कारण भारत में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में समाज के गरीब, दिहाड़ी मजदूर व असहाय लोगों के बीच दो वक्त के भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड सरकार की पहल पर सूबे के सभी थानों में सामुदायिक रसोईया सन्चालित किया जा रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कतरास थाना द्वारा संचालित होनेवाला सामुदायिक रसोईया का विधिवत शुभारंभ किया गया। यहां से असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें इस आपदा से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की सीख भी दी जाएगी।

 

 

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ सीटी एसपी आर राजकुमार, ग्रामीण एसपी अमित रेणु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा नितिन खंडेलवाल सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »