कोयलांचल में अब कोई भूखा नही सोएगा, सहयोग को बढ़े कई हाथ

AJ डेस्क: धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बजरंग दल के रमेश पांडे के अलावा थोक वस्त्र विक्रेता संघ जहाँ असहाय, जरूरतमन्दों के बीच राशन पहुंचा रहे हैं वहीं धनबाद पुलिस पूरे जिला में सामुदायिक रसोई चलाकर भूख की ज्वाला शांत कर रही है।

 

 

समाज सेवा का जुनून जिसके सर पर चढ़कर बोल रहा हो, वह भला समय का इंतजार क्यों करेगा। बजरंग दल के नेता रमेश पांडे अपने समर्थकों संग अहले सुबह झरिया के समाचार पत्र विक्रेताओं के सेंटर पर पहुंच गए। रमेश पांडे ने समाचार पत्र विक्रेताओं (हॉकर) के बीच राशन बांटा। इसके बाद उनका काफिला क्षेत्र में राशन बाँटने निकल गया।

 

 

 

 

विधायक राज ने बांटे अनाज-

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आज दूसरे दिन भुदा और हरिनारायण कॉलोनी में चावल, दाल, चुड़ा और गुड़ सैकड़ों परिवार के बीच वितरण किया। यही नही विभिन्न सामाजिक संस्थानो और भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी विधायक ने लगभग 7 सौ पैकेट का वितरण कराया।

 

 

 

 

थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने भोजन बांटा-

धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के करकेंड बाजार के सदस्यों ने आज पांडे डीह बस्ती और गोधर बस्ती में 500 लोगों के बीच भोजन और मिनरल वाटर का वितरण किया। संघ के सचिव घनश्याम नारनोली ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

 

 

 

 

पुलिस महकमा भूखों का भर रहा पेट-

धनबाद जिला पुलिस भी इस नेक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। जिला के सभी थाना में सामुदायिक रसोई की शुरुआत हो गयी है जहाँ जरूरतमन्दों को भोजन कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »