भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने असहाय, बेबस लोगों के बीच बांटे खाद्य सामग्री

AJ डेस्क: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा और कोरोना के चलते ऐसी स्थिति बनी रहेगी तब तक सिंह मेंशन हमेशा की तरह गरीबों के सहायतार्थ खड़ा रहेगा।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख एक हजार रु देने के बाद आज से कोयलांचल के जरूरतमन्दों के बीच खाने पीने का सामान बाँटना शुरू किया है। झरिया कोयलांचल के राजपुर, बंगाली कोठी, बेलगड़िया, घनुआडीह और ऐना क्षेत्र में भाजपा नेत्री ने चावल, आटा, आलू, दाल, बिस्किट और साबुन का वितरण किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »