धनबाद के तीन संदिग्ध मरीजों को रखा गया आईसोलेशन वार्ड में, जाँच के लिए रिम्स गया ब्लड सेम्पल

AJ डेस्क: धनबाद स्वास्थ्य विभाग की कोरोना के तीन संदिग्ध मरीजो पर पैनी नजर है। दरअसल ये वो संदिग्ध मरीज है, जीन्होंने 4 ऐसे यात्रियों के साथ ट्रेन में सफर किया था जो कोरोना पॉजिटिव थे। जी हां, हम उसी यात्रा की बात कर रहे है जो 20 मार्च को सियालदह-दिल्ली राजधानी ट्रेन से पूरी की गई थी। फिलहाल इन तीनों मरीजो को धनबाद सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और इनके रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

आज सुबह से धनबाद के सोशल मीडिया पर धनबाद पीएमसीएच में दिखाए गए एक मरीज की पर्ची वायरल हो रहा है। इसमें 29 मार्च यानि कल की तारीख है। इस पर्ची में लिखे मरीज के नाम और पते को हम सार्वजनिक नहीं कर रहे है। इस पर्ची में मरीज के शरीर का टेम्परेचर (ताप) के साथ लिखा है, ‘इस मरीज ने 9 दिन पहले पश्चिम बंगाल के कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ एक ही ट्रेन के एक ही कोच में सफर किया था।’ इसमें मरीज को 14 दिन के लिए घर पर क्वारंटाइन पर रखने का निर्देश भी लिखा गया है।

 

 

दरअसल यह पर्ची धनबाद के उसी मरीज में से एक की है, जिसने 20 मार्च को सियालदह-दिल्ली राजधानी ट्रेन में पश्चिम बंगाल के कोरोना पॉजिटिव मरीजो के साथ सफर किया था।

 

 

 

 

इस संबंध में धनबाद के सिविल सर्जन गोपाल दास ने कहा, ‘पिछले दिनों रेल प्रशासन द्वारा राजधानी ट्रेन में पश्चिम बंगाल के कोरोना पॉजिटिव यात्रियों के साथ धनबाद के पांच यात्रियों के सफर करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से ही उन पांचों संदिग्ध मरीजो की तलाश की जा रही थी। इसी बीच कल इनमें से तीन मरीज जो धनबाद के सुगियाडीह, जयप्रकाश नगर और भूली के रहने वाले है। वे पीएमसीएच पहुंचे थे। जहाँ उन्हें जाँच के बाद होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया था। लेकिन बाद में इन तीनों मरीजो को पुनः बुलाया गया और इन्हें अस्पताल में ही बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल इनके रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाकी के दो संदिग्ध मरीजो के वापस कानपूर लौटने की बात सामने आ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »