पलामू जा रहे मजदूरों को रागिनी सिंह ने भोजन कराया, घनुडीह में मिला शरण

AJ डेस्क: लॉक डाउन के बाद बेरोजगारी का दंश झेल रहे एक दर्जन से अधिक मजदूर आज सिंदरी से पलामू के लिए पैदले ही चल दिए थे। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने तत्काल भूखे प्यासे जा रहे मजदूरों को रूकवाया और उनके लिए नास्ता पानी का इंतजाम कराया।

 

 

लॉक डाउन में बेरोजगार हो चुके मजदूर अंततः विवश होकर आज पैदल ही पलामू के लिए कूच कर गए थे। उनके पास खाने पीने की कोई चीज नही थी। सिंह मेंशन के एक समर्थक को जब इस बात की भनक लगी तो उसने तत्काल रागिनी सिंह को इस बात से अवगत कराया। रागिनी सिंह तुरन्त हरकत में आ गईं और उन्होंने एक दर्जन से अधिक मजदूरों के लिए तत्काल बिस्किट, नास्ता और पानी का इंतजाम कराया। सभी मजदूर अभी घनुआडीह थाना परिसर में हैं। उनके रहने और खाने पीने का इंतजाम कराया जा रहा है। क्षेत्र में रागिनी सिंह द्वारा जो मानवता का मिसाल पेश किया गया, उसकी खूब चर्चा हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »