राहत भरी खबर: तीनों संदिग्ध सहित पांच का रिपोर्ट “निगेटिव” आया, धनबाद कोरोना से अछूता

AJ डेस्क: धनबाद सहित पूरे झारखण्ड के लिए आज की शाम एक खुश खबरी लेकर आई। दरअसल धनबाद स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली से लौटे कोरोना के तीन संदिग्ध मरीजो के साथ जिन पांच लोगों का “स्वाब टेस्ट” के लिए सैम्पल रिम्स भेजा था उन सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। जो धनबाद सहित पूरे झारखण्ड के लिए एक बड़ी राहत की बात है।

 

 

धनबाद जिला प्रशासन के जन संपर्क विभाग ने आज शाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दिया है कि ‘जिन पांच संदिग्ध लोगों का “स्वाग टेस्ट” के लिए सैम्पल को रांची स्थित रिम्स भेजा गया था, उन सभी की रोपोर्ट निगेटिव आई है।’ इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने इस संबंध में अफवाहों से बचने की भी लोगों से अपील की है।

 

 

 

बता दें कि 20 मार्च को सियालदह-दिल्ली राजधानी ट्रेन के एक ही कोच में धनबाद के पांच लोग ऐसे यात्रियों के साथ अपना सफर पूरा किया था जो कोरोना पॉजिटिव थे। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज पश्चिम बंगाल के बताए गए थे। इसकी जानकारी रेल प्रशासन द्वारा धनबाद जिला प्रशासन को मुहैया कराई गई थी। जिसके बाद धनबाद के उन पांचों यात्रियों में से तीन यात्रियों को धनबाद सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। बता दें कि इनके साथ धनबाद के दो और कोरोना संदिग्धों का सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया था। जिसके बाद इन सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »