{VIDEO} झरिया में पुलिस का यह भी चेहरा सामने आया, नशे में धुत्त जवान ने मचाया उत्पात

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी जंग में पुलिस कर्मी भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए हुए है। विधि व्यवस्था बनाए रखने से लेकर गरीब असहाय लोगों को भोजन तक कराने में जुटी है पुलिस। धनबाद जिला की पुलिस किसी से पीछे नही है। झरिया पुलिस का कल ही एक वह चेहरा सामने आया था जिसमे पुलिस अधिकारी चौक चौराहों पर खड़ा होकर अपने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे तो आज एक वर्दी वाला नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाते पकड़ाया।

 

 

झरिया थाना के एक पुलिस अधिकारी कल ही अपनी गीतों से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते नजर आए थे। पुलिस महकमा की खूब तारीफ हुई थी।विधि व्यवस्था बनाये रखने से लेकर गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों को भोजन तक कराने की जिम्मेवारी निभाकर पुलिस अपनी अलग छवि पेश कर रही है।

 

देखें Video-

 

 

वहीं झरिया में ही एक वर्दी धारी आज शराब के नशे में धुत्त होकर उत्पात मचा रहा था। उसके कदम लड़खड़ा रहे थे। राहगीरों पर लाठी चला देना और गाली देना ही उस सिपाही के जिम्मे काम था। खुद दूसरे जवान उसको पकड़ कर सम्भाल रहे थे।इधर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। सूचना थाना तक पहुंच गयी।इंस्पेक्टर ने नशे में धुत्त जवान को थाना मंगवा लिया। इस लॉक डाउन के वक्त वर्दीधारी को शराब भी कहाँ से मिल गयी,यह भी चर्चा का विषय है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »