धनबाद सदर अस्पताल की खुली पोल, कोरोना के संदिग्ध मरीज घुमते हुए मिले, देखें वीडियो-

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी के बीच देश की कोयला राजधानी धनबाद के सदर अस्पताल से चौकां देने वाला दृश्य सामने आया है। यहाँ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज अस्पताल परिसर में बेरोकटोक घूमते देखें गए। इतना ही नहीं अस्प्ताल में पानी की किल्लत के साथ-साथ यहाँ साफ़-सफाई में भी घोर लापरवाही देखी गई।

 

 

मंगलवार को धनबाद के एसडीएम राज महेश्वरम और धनबाद के विधायक राज सिन्हा धनबाद कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल में निरिक्षण को पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने यहाँ कोरोना मरीजो के लिए बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए तीन मरीज अपने वार्ड के बाहर घूमते हुए मिले। इतना ही नहीं उन संदिग्ध मरीजों ने धनबाद के विधायक और एसडीएम से बात भी की। हां इस दौरान सभी ने निर्देश के अनुसार एक निश्चित दुरी जरूर बनाए रखी। उन संदिग्ध मरीजो ने उन्हें पानी न मिलने समय पर खाना नहीं दिए जाने और बेड और कम्बल के गंदे होने की शिकायत की। इसके बाद धनबाद एसडीएम ने उन मरीजो को आइसोलेशन वार्ड के बाहर न आने का निर्देश भी दिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

निरिक्षण के बाद धनबाद के एसडीएम राज महेश्वरम ने बताया कि शिकायत को दूर करने के दिशा निर्देश सिविल सर्जन को दिए गए है। वहीं विधायक राज सिन्हा भी यहाँ की व्यवस्था पर काफी आश्चर्यचकित दिखें। उन्होंने अस्पताल के व्यवस्था पर घोर असंतोष जताते हुए कहा कि जहां एक ओर लोग इन कोरोना से जंग के लिए खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है, वहीं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज इस तरह से बेरोकटोक अस्पताल परिसर में घूमते हुए पाए जाते है। यह गंभीर मामला है। उन्होंने सुविधाओं की घोर कमी पर भी निराशा जताई।

 

 

जबकि धनबाद के सिविल सर्जन गोपाल दास ने बताया कि पानी के लिए आरओ, खाने के लिए कुक सहित बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »