{VIDEO} राजधानी रांची में कोरोना से संक्रमित पहली महिला मरीज मिली
AJ डेस्क: अब तक कोरोना वायरस से झारखंड सुरक्षित बताया जा रहा था। लेकिन मंगलवार को यहां भी एक मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया की महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बीते दिन बड़ी मस्जिद से 18 विदेशी मौलवियों को पकड़ा गया था, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित महिला भी शामिल थी। कोरोना से संक्रमित मलेशिया की यह महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर यह महिला लौटी है।
झारखण्ड में मिले पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज के बाद रांची के एसएसपी अनीश कुमार ने क्या कहा आइए आपकों सुनाते हैं-
VIDEO-
बता दें कि झारखंड में अबतक कुल 274 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 266 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 8 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी बढऩे के बाद अब जांच किये जाने वाले सैैंपलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सर्विलांस टीम के अनुसार मंगलवार को और भी ज्यादा संख्या में कोरोना जांच के सैैंपल आ सकते हैैं।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
