धनबाद: पाण्डर पाला के मदरसा में छिप कर रह रहे तबलिकी जमात के 13 पकड़े गए, जांच के लिए भेजे गए

AJ डेस्क: रांची के बाद अब धनबाद के एक मदरसे से 13 लोग पकड़े गए है। ये सभी उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले है और ये सभी यहाँ मदरसे में छिप कर रह रहे थे। जिसे गुप्त सूचना पर मंगलवार को भूली पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा है। फिलहाल सभी पकड़े गए लोगों को जाँच के लिए धनबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

 

इस संबंध में भूली ओपी प्रभारी गंगासागर ओझा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी की भूली ओपी अंतर्गत न्यू इस्लामपुर पाण्डरपाला स्थित महिलाओं के लिए बने सुनहरी मस्जिद मदरसा में कई दिनों से तबलिकी जमात के एक दर्जन से अधिक जमाती मदरसे के दूसरे तल्ले पर छिप रह रहे हैं। जिन्हें मदरसा के संचालक सह सचिव मो.मुश्ताक इस वैश्विक महामारी के दौरान बिना किसी मेडिकल जांच के सबों को गुप्त तरीके से रखे हुए हैं। इसी सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्यवाही के लिए ओपी प्रभारी द्वारा त्वरित टीम गठित कर मस्जिद मदरसा पहुंचे किंतु मदरसा के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लटका हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं मस्जिद मदरसा के सचिव सह संचालक मो. मुस्ताक से इस सम्बन्ध में पूछा गया तो वो भी मदरसा में किसी के रहने से साफ़ इंकार करने लगा। करीब एक घण्टे बाद पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर संचालक मो. मुश्ताक ने मामले का पटाक्षेप करते हुए जमातियों की ठहरने की बात स्वीकार कर ली।

 

 

पुलिस द्वारा जब पकड़े गए जमातियों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि वे सभी 11 मार्च को धनबाद आये थे। उनके काम देशभर में भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय के लोगो को नमाज के तरीकों को बताना है। पुलिस के समक्ष सबों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बिना किसी जांच के मदरसे के एक छोटे से कमरे में रहने का निर्देश मिला था। फिलहाल सभी जमातियों को पुलिस द्वारा जांच के लिए धनबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

 

बता दें कि झारखण्ड के रांची स्थित हिंदपीढ़ी इलाके में बीते दिन बड़ी मस्जिद से 18 विदेशी मौलवियों को पकड़ा गया था। जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित एक मलेशिया की महिला भी शामिल थी। यह महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »