धनबाद के गोविंदपुर से इंडिनेशिया के 9 और मुम्बई के 2 मौलवी मस्जिद में मिले, जाँच के लिए PMCH भेजा गया, देखें Video-

AJ डेस्क: दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले माैलवियों से देश भर में कोरोना वायरस फैलाव की आशंका और रांची में मेलेशियन महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद झारखंड सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए झारखंड में माैजूद विदेशी और दूसरे राज्यो से यहाँ आए माैलवियों और निजामुद्दीन जो तब्लीगी मरकज में शामिल होने और धर्म के प्रचार के लिए यहाँ आए थे उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में धनबाद पुलिस ने गोविंदपुर प्रखंड के आसनबनी पंचायत के एक मस्जिद से इंडोनेशिया के 9 माैलवियों और मुंबई के 2 माैलवियों को कल देर रात यहाँ से बाहर निकाला गया है। उन सभी को पीएमसीएच में जांच के लिए लाया गया है। फिलहाल इस सभी का जांच सैंपल लेने के बाद सभी को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

 

 

दिल्ली और रांची की घटना के बाद जिला प्रशासन ने गोविंदपुर आसनबनी मस्जिद में क्वारंटाइन पर रह रहे माैलवियों की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार ये सभी 29 फरवरी को गोविंदपुर आए थे। पुलिस ने विगत 24 मार्च को ही पीएमसीएच में उनकी जांच कराई थी। सभी का पासपोर्ट भी जब्त कर मुखिया के हवाले कर दिया गया था। पासपोर्ट जब्ती और पीएमसीएच में जांच के बाद उन्हें आसनबनी मस्जिद में क्वारंटाइन कर दिया गया था। उनसे कोई मिलता-जुलता नहीं था। गांव वाले ही इनके खाना का प्रबंध करते थे। इन विदेशी नागरिकों को लेकर गांव के लोग भयभीत भी रहते थे‌।

 

 

देखें Video-

बता दें कि झारखंड सरकार के निर्देश पर बाहर से राज्य में आकर जमे तब्लीगी जमात के सदस्यों की खोच-बीन शुरू कर दी गई है। इसी दौरान कल देर शाम भूली पुलिस ने वासेपुर से सटे पांडरपाला स्थित एक महिला मदरसे से 13 लोगों को हिरासत में लिया था। ये सभी यूपी स्थित मऊ के रहने वाले हैं। यहां धर्म प्रचार के सिलसिले में आए हुए थे। इन्हें भी धनबाद के सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनकी जाँच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »